{"_id":"8579d8a28af2b72f2841896ea878d18e","slug":"clash-in-third-phase-of-polling-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी मतदान को लेकर कई स्थानों पर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी मतदान को लेकर कई स्थानों पर मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला सैदनगर
Updated Sat, 17 Oct 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में तीसरे चरण के मतदान के दौरान कई जगह फर्जी मतदान को लेकर हंगामा और मारपीट की घटनाएं हुईं। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। मारपीट की घटनाओं में महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गए। क्षेत्र में शनिवार को तीसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सुबह सात बजे पोलिंग शुरू हुई।
मतदान के दौरान फर्जी वोटिंग को लेकर कई स्थानों पर मारपीट की घटनाएं र्हुइं। अजीमनगर गांव में फर्जी वोटिंग को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। बताया जाता है कि इस गांव में दूसरे गांव की एक युवती वोट डालने पहुंची थी, जिसको चैलेंज किया गया। इसी बात को लेकर बूथ पर मारपीट शुरू हो गई, जिससे अफरातफरी मच गई।
पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। यहां पर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। यहां पर मारपीट की घटना में एक युवती समेत तीन जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। घटना की जानकारी पाकर डीएम राकेश कुमार सिंह व एसपी साधना गोस्वामी भी मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
हकीमगंज गांव में वोट डालने को लेकर पोलिंग कर्मियों के साथ अभद्रता शुरू कर दी गई, जिसको लेकर यहां हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। यहां पर फर्जी वोटिंग को लेकर भी पुलिस ने एक युवक की पिटाई कर दी। सींगनखेड़ा गांव में भी पुलिस ने एक युवक को पीट दिया।