फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   clash in third phase of polling

अलीपुर ठेका में मतदान केंद्र पर चले लाठी-डंडे

Sat, 17 Oct 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भोट
ब्यूरो/अमर उजाला भोट Updated Sat, 17 Oct 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
clash in third phase of polling
तीसरे चरण के पंचायत चुनावों के दौरान भोट थाना क्षेत्र के अलीपुर ठेका में फर्जी वोटिंग को लेकर शुरू हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अवैध हथियार भी निकल आए थे और फायरिंग भी हुई थी। पुलिस फायरिंग की घटना से इंकार कर रही है।
विज्ञापन



कुछ लोगों यह भी कहना है कि मारपीट करने वाले लोगों को भगाने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की थी। जानकारी के मुताबिक अलीपुर ठेका स्थित मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग को लेकर जिला पंचायत का चुनाव लड़ने वाले दो प्रत्याशियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई थी। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी दोपहर के वक्त शुरू हुई थी।
विज्ञापन



इस वक्त तो मामला शांत करा दिया था। शाम को लगभग पांच बजे एक पक्ष के लोग मतदान केंद्र के पास ही खड़े थे। वहां पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि यह पक्ष के एक व्यक्ति ने अवैध हथियार निकाल लिया। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोप है कि इस दौरान फायरिंग भी हुई। पुलिस फायरिंग की घटना से इंकार कर रही है। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी साधना गोस्वामी सहित अन्य कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मारपीट की घटना में एक पक्ष के इब्ने हसन, आबिद हसन व हबीब और दूसरे पक्ष के आले हसन, नबी हुसैन, शुएब, रहमत अली व मो. इस्लाम घायल हो गए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed