{"_id":"c245fd07c23f0f7bdccace8c2a944df2","slug":"clase-in-gram-panchayat-chunav-counting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतपत्रों को खारिज करने को लेकर एजेंटों में मारपीट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतपत्रों को खारिज करने को लेकर एजेंटों में मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला स्वार
Updated Sun, 13 Dec 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
मतगणना के दौरान पट्टीकला घोसीपुरा टेबल पर मतपत्र खारिज को लेकर प्रत्याशियों के एजेंटों में कहासुनी हो गई। इसके बाद मारपीट होने लगी। इस दौरान जमकर कुर्सियां भी फेंकीं गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट कर रहे लोगों को दौड़ाकर पीटा। साथ ही छह लोगों को हिरासत में ले लिया। एसडीएम ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया।
गांव धनौरी स्थित सेंट फ्रांसिस जूनियर हाईस्कूल में प्रात: सात बजे से मतगणना का कार्य शुरू हुआ। लगभग नौ बजे घोसीपुरा पट्टीकला टेबल पर मतपत्र खारिज को लेकर मारपीट शुरू होने के साथ ही जमकर कुर्सियां चलने लगी। हंगामे की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी शुऐब इकबाल, कोतवाली हरीश चंद्र जोशी मौके पर पहुंच गये।
साथ ही मारपीट कर रहे लोगों की जमकर धुनाई की। इस दौरान अन्य टेबलों पर भी अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मारपीट कर रहे एक पक्ष के मोहम्मद जफर, अकरम, जुवैर, व दूसरे पक्ष के अब्दुल हसन, मेंहदी हसन, सिबते हसन को हिरासत में ले लिया। कोतवाली भिजवा दिया। शांतिभंग की कार्रवाई कर चालान कर दिया, जहां एसडीएम अभय गुप्ता ने दोनों पक्षों के लोगों को जेल भेज दिया।