फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   civic amenitise

कृषि कानूनों पर चर्चा हो, विवाद नहीं: त्यागी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
civic amenitise
जैविक खेती के क्षेत्र में पदमश्री से सम्मानित भारत भूषण त्यागी। - फोटो : RAMPUR
रामपुर। कृषि कानूनों से नाराज किसान जहां दिल्ली को घेरे बैठे हैं, वहीं जैविक खेती को लेकर पद्मश्री पाने वाले किसान भारत भूषण त्यागी कृषि कानूनों का स्वागत करते नहीं थक रहे हैं। उनका कहना है कि इन कानूनों के लिए 20 वर्ष तक उन्होंने संघर्ष किया है। त्यागी के मुताबिक बाजार वाद के बीच गिर चुकी खेती न केवल जमीन को बंजर कर रही है बल्कि किसानों को कर्जदार भी बना रही है। उन्होंने कहा कि किसान इन कानूनों पर चर्चा करें विवाद नहीं क्योंकि विवाद से किसी समस्या का हल नहीं होता आपसी संवाद से होता है।
विज्ञापन

बुधवार को रामपुर पहुंचे त्यागी निरीक्षण भवन में मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने कहा के कृषि दरअसल बाजार वाद के चंगुल में फंसी हुई है। मशीनों के प्रयोग और रासायनिक खादों के चलन से न केवल जमीन दिन-ब-दिन बंजर होती जा रही है। इससे किसान कर्जदार होता जा रहा है, ऐसे में नए कानूनों में जो बदलाव किए गए हैं। किसानों को उन्हें खुले मन से समझना चाहिए और अपनी मांगों को रखकर सरकार के साथ संवाद करना चाहिए। न कि विवाद की मुद्रा में धरना और प्रदर्शन करना चाहिए।
विज्ञापन

कृषि कानूनों में भंडारण की सीमा समाप्त किए जाने को लेकर जब भारत भूषण त्यागी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि केवल कॉर्पोरेट कंपनियों को ही भंडारण के लाइसेंस दिए जा रहे हैं। दरअसल, हमारे देश में जो उपज होती है, उसमें से बड़ी मात्रा में भंडारण की व्यवस्था न होने के चलते व्यर्थ जाती है। फसलें खराब होती हैं। इसलिए अगर भंडारण की सीमा समाप्त होगी और निजी क्षेत्र में कंपनियां उसकी व्यवस्था करेगी तो इससे फायदा ही होगा। उन्होंने कहा कि मंडिया खत्म नहीं की जाएंगी। केवल समानांतर व्यवस्था की जा रही है जिससे किसानों का फायदा होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed