फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   City residents troubled by monkey menace

Rampur News: बंदरों के आतंक से शहरवासी परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
City residents troubled by monkey menace
रामपुर। रामपुर में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामीण इलाकों से निकलकर बंदरों ने शहरी इलाकों को अब अपना बसेरा बना लिया है। शहर में बंदरों की संख्या बढ़ने और उनके हमलावर होने से लोग परेशान हैं। बंदरों के हमले से अब तक कई लोगों की जान चुकी है। शहर में रहमत अली की मौत से पहले शाहबाद में ही तीन लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हो चुके हैं।शहर में लोगों की छतों पर बंदरों के झुंड घूमते दिखाई दे रहे हैं। ये बंदर आए दिन लोगों पर हमला कर देते हैं या दौड़ा लेते हैं। बंदरों के हमले से अब तक कई लोग घायल हो चुके हैं। इसके अलावा बंदरों के आतंक के चलते लोग छतों पर कपड़े या कोई अन्य सामान भी नहीं सुखा पाते हैं। बंदर कपड़े फाड़ देते हैं या उठा ले जाते हैं।
विज्ञापन

वहीं शाहबाद क्षेत्र में में खूंखार बंदरों के हमले में एक साल में तीन की मौत हो चुकी है। शाहबाद क्षेत्र के ढकिया गांव निवासी मोनिका (32) पर बंदर हमलावर हो गए थे। हमले के दौरान महिला की छत से नीचे गिरकर मौत हो गई थी। अलफगंज गांव निवासी महिला सईदन (60) पर बंदरों का झुंड हमलावर हो गया था। बंदरों के हमले में महिला दूसरी मंजिल से नीचे आ गिरी थी। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

वहीं मधुकर गांव निवासी डेढ़ वर्षीय स्वाति छत पर खेल रही थी। बंदरों के हमले में स्वाति छत से नीचे खड़े ट्रैक्टर पर आ गिरी थी। उसकी भी मौत हो गई थी। बरखेड़ा गांव निवासी गर्भवती पिंकी, महुनागर निवासी राममूर्ति की बेटी, पैरामिलिट्री फोर्स के जवान अभय समेत दर्जनों लोग बंदरों के हमले में घायल हो चुके हैं। इनमें से कुछ लोग ठीक हुए हैं तो कुछ का अभी भी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed