फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Chowkidar murder: young man was sitting on bed in drunken state, when Lalman objected, he was killed

चौकीदार हत्याकांड: नशे की हालत में चरपाई पर बैठ गया था युवक, लालमन ने टोका तो सिर पर मारी थी ईंट

Tue, 30 Jul 2024 03:56 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शाहबाद (रामपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, शाहबाद (रामपुर) Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 30 Jul 2024 03:56 PM IST
सार

शाहबाद पुलिस ने चौकीदार लालमन हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। जांच में पता चला कि एक युवक नशे की हालत में गोशाला पहुंच गया था। उसे टोकने पर युवक ने लालमन के सिर पर ईंट मारकर उसकी जान ले ली थी। युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
Chowkidar murder: young man was sitting on bed in drunken state, when Lalman objected, he was killed
पुलिस हिरासत में शाहबाद में चौकीदार हत्याकांड का आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

चौकीदार लालमन (62) की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने गांव के ही एक युवक को इस मामले में गिरफ्तार किया है। उसने नशे की हालत में चौकीदार की हत्या की थी। आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


शनिवार रात को रामगंगा पुल स्थित गोशाला में रात्रि ड्यूटी करने वाले चौकीदार की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई थी। बेटा मित्रपाल ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस पहले इसको संपत्ति विवाद से जोड़कर चल रही थी।
विज्ञापन


बाद में दूसरे चौकीदार पर भी शक की सूई घूमने लगी। गांव में जब पूछताछ की गई तो महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे। पुलिस के अनुसार शनिवार रात को जाहिदपुर गांव निवासी अनिल शराब के नशे में गोशाला पहुंचा। इसके बाद वह लालमन की चारपाई पर जाकर लेट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे नाराज लालमन ने अनिल को नशे में होने की बात कहते हुए वहां से जाने को कहा। पिता से शिकायत करने की बात कहने पर अनिल ने ईंट से लालमन के सिर पर वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।


हत्यारोपी अनिल ने शव को पशुओं की पानी पीने की हौदी में फेंक दिया था। कपड़ों पर लगे खून के छीटे सरकारी नल पर धोए। पुलिस ने हत्यारोपी अनिल को रामपुर रोड स्थित मंडी के निकट शमी की चाय की दुकान से गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed