{"_id":"57b373324f1c1b77766ebad6","slug":"chinease-manjha-ban","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्ती से लगे चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध ः आजम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्ती से लगे चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध ः आजम
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Wed, 17 Aug 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
आजम खां (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाइनीज मांझे से हो रहे हादसों ने पुलिस प्रशासन के इंतजामों की पोल खोल दी है। प्रतिबंध के बाद भी चाइनीज मांझे की बिक्री ने जहां आम लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल दिया है, वहीं इस मुद्दे पर नगर विकास मंत्री आजम खां ने भी गंभीरता दिखाई है।
आजादी की सालगिरह पर आयोजित समारोह में उन्होंने चाइनीज मांझे से हो रहे हादसों पर दु:ख जाहिर किया। साथ ही सख्ती करने की भी बात कही। उन्होंने पालिकाध्यक्ष के साथ ही प्रशासनिक अफसरों से कहा कि पतंगबाजी में प्रयोग होने वाले चाइनीज मांझे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया जाए ताकि फिर किसी की गोद सूनी न होने पाए।
इसका उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि गांधी समाधि बनाने में लगभग 20 साल व्यतीत हो गये है, जो आगामी 26 जनवरी 2017 तक अपना मूर्त रूप ले लेगी। यह समाधि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे खूबसूरत गांधी समाधि होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में बन रहा मुमताज मेडिकल कालेज भारत का सबसे अच्छा एवं आधुनिक तकनीक से सुसज्जित मेडिकल कालेज होगा और आगामी सत्र से इसमें पठन-पठान का कार्य शुरू हो जायेगा।