{"_id":"5be08e1ebdec22693257be23","slug":"children-celebrates-depawli-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने जलाए खुशियों के दीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने जलाए खुशियों के दीप
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में डीपीएस स्कूल में आतिशबाजी छोड़ते बच्चे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले के विभिन्न स्कूलों में दीपावली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। दीप जलाकर खुशियां व्यक्त कीं। साथ ही अनुपयोग वस्तुओं का प्रयोग कर उपयोगी वस्तुएं बनाई गईं।
डीपीएस प्ले एंड प्राइमरी स्कूल में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों ने दीपमाला जलाकर किया। इसके बाद सरस्वती वंदना हुई। बच्चों ने गीत, संगीत के साथ ही विभिन्न गानों पर नृत्य पेश किया। प्रधानाचार्य जयराज सक्सेना ने बच्चों को दीपावली पर्व एवं इसकी उपयोगिता के बारे में बताया। बच्चों को बिना आवाज वाले पटाखों का प्रयोग करने की अपील की। इस मौके पर नाजिया, विधि, फरहा, अनमता आदि उपस्थित रहीं।
आनंद कान्वेंट स्कूल में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने वेस्ट मैटेरियल से सजावट की वस्तुएं जैसे लैंप, कैंडल स्टैंड, झालर इत्यादि बनाकर प्रतियोगिता में भाग लिया। सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने रंगोली व कंदील प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। स्कूली स्टाफ ने फुलझड़ी व दीपक जलाकर एक साथ इस त्योहार को प्रेम पूर्वक व सौहार्द्र के साथ मनाने का संदेश दिया। स्कूल के प्रबंधक पीयूष प्रकाश सक्सेना ने कहा कि पटाखों का प्रयोग ध्वनि प्रदूषण व वायु प्रदूषण को बढ़ावा देता है, जिससे हमारे जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
स्कूल की एकेडमी हेड डॉली माइकल, प्रधानाचार्या आभा सक्सेना, निशु भटनागर, अमृतपाल कौर, पूजा शर्मा, सुधा शर्मा, शोएब खान और सुगंध सिंह आदि शिक्षक गण मौजूद रहे। सिटी मांटेसरी जूनियर हाईस्कूल में भगवान गणेश एवं माता लक्ष्मी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। बच्चों ने अनुपयोगी वस्तुओं से आकर्षक वस्तुएं तैयार कीं। छात्र एवं छात्राओं तथा शिक्षकों ने मिलकर रंगोली बनाई।
प्रबंधक अजय सिंह मौर्य ने कहा कि दीपावली रोशनी एवं खुशियों का त्योहार है। सभी लोग इस पर्व को पूरे आनंद के साथ मनाएं। इस मौके पर नरदेव सिंह मौर्य, प्रदीप श्रीवास्तव, अंजली मौर्य, गुलफ्शा बी, राखी पाल, ज्योति सक्सेना, आमीन खान, रवि सिंह आदि उपस्थित रहे।
ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली के मौके पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने आकर्षक रंगोली एवं उत्पाद बनाए। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। इस मौके पर यासमीन, अलमास, मनीषा आदि मौजूद रहीं। गुलाबवती हायर सेकेंड्री स्कूल एवं किंडर जोन स्कूल में भी दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।