फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Child line and child welfare committee stopped child marriage 13 year old girls wedding procession was to come

Rampur : चाइल्ड लाइन और बाल कल्याण समिति ने रुकवाया बाल विवाह, 13 साल की किशोरी की आनी थी बारात

Mon, 17 Oct 2022 08:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 17 Oct 2022 08:32 PM IST
सार

गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 13 साल की बेटी की शादी तय कर दी है और सोमवार को बरात आनी है। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। मौके पर पहुंचने के बाद टीम ने शादी रुकवा दी।

विज्ञापन
Child line and child welfare committee stopped child marriage 13 year old girls wedding procession was to come
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रामपुर में बाल विवाह की सूचना पर पहुंची चाइल्ड लाइन व बाल कल्याण समिति ने किशोरी की शादी रुकवा दी। साथ ही उसके परिजनों को चेतावनी दी कि अगर किशोरी के बालिग होने से पहले उसकी शादी कराई गई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चाइल्ड लाइन मुरादाबाद की ओर से अवगत कराया गया कि थाना शहजादनगर क्षेत्र के एक गांव में  बाल विवाह हो रहा है। सूचना मिलने के बाद चाइल्ड लाइन व बाल कल्याण समिति की टीम पहुंच गई। 

विज्ञापन

 

वहां पहुंचने पर पता चला कि  गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 13 साल की बेटी की शादी तय कर दी है और सोमवार को बरात आनी है। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। मौके पर पहुंचने के बाद टीम ने शादी रुकवा दी। चाइल्ड लाइन कि जिला समन्यवयक नवनीत कौर ने बताया कि थाना शहजादनगर क्षेत्र में  बाल विवाह की सूचना मिलने पर पुलिस और चाइल्ड लाइन टीम ने अजन अहमद और शिवम सिंह के माध्यम से गांव  भेजकर बाल विवाह रुकवा दिया गया है।

विज्ञापन

 

किशोरी के परिजनों को बाल कल्याण समिति रामपुर के सदस्य रजनी शर्मा और सदस्य अंजुम आरा के समक्ष प्रस्तुत कर चेतावनी दी गई। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी नाबालिग बेटे या बेटी की शादी न करें। ऐसा करना अपराध है। यदि ऐसी सूचना मिलती है तो बाल कल्याण समिति की ओर से कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed