फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   child drowned in ramganga

गंगा दशहरे पर स्नान करने आया बालक नदी में डूबा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
child drowned in ramganga
पटवाई/शाहबाद (रामपुर)। गंगा दशहरा पर्व पर माता-पिता के साथ स्नान करने आया बालक रामगंगा नदी में बह गया। सूचना पाकर गोताखोर भी काफी देर तक तलाशते रहे। लेकिन, देर शाम तक बालक का पता नही लग पाया है।
विज्ञापन

मिलक कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर निवासी रामगोपाल सागर अपने बेटे अंकुर सागर (12) और परिजनों के साथ गंगा दशहरा के पर्व पर स्नान करने के लिए पटवाई थाना क्षेत्र के मतवाली घाट पर आए थे। बृहस्पतिवार दोपहर को परिवार के संग बालक नदी में स्नान कर रहा था। इस दौरान अंकुर सागर गहरे पानी में चला गया और बहने लगा। अंकुर को डूबता देख घाट पर स्नान रहे लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने नदी में कूदकर उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन ,प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अंकुर नदी में बह गया। हादसे को देखकर मौके पर मौजूद माता-पिता ने रोना पीटना शुरू कर दिया। नदी में बालक के बहने की सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारी पहुंच गए। देर शाम को सूचना पाकर तहसीलदार दिनेश कुमार भी घटनास्थल पर आए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed