फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Chief Minister cherished Devaki in her lap, got Annaprashan done with her own hands

मुख्यमंत्री ने देवकी को गोद में लेकर दुलारा, अपने हाथों से कराया अन्नप्राशन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister cherished Devaki in her lap, got Annaprashan done with her own hands
रामपुर के महात्मा गांधी स्टेडियम में महत्वाकांक्षी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम - फोटो : RAMPUR
रामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह माह की बच्ची को गोद में लेकर दुलार किया और अपने हाथों से ही अन्नप्राशन कराया। इसके साथ ही 11 विभागों की योजनाओं के विभिन्न लाभार्थियों को चेक, पोषण पोटली, स्वीकृति पत्र आदि वितरित किए।
विज्ञापन

सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी स्टेडियम में 11 विभागों की विभिन्न योजनाओं के 20 लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया। मंच से लाभार्थियों को नाम लेकर उन्हें मंच पर आमंत्रित किया, तो एक एक लाभार्थी आने लगे। इस बीच छह माह पूर्ण करने वाली बच्ची अन्नप्राशन के लिए मंच पर आई, तो मुख्यमंत्री ने देवकी को गोद में ले लिया। उसे खूब दुलार किया। बाद में अपने हाथों से अन्नप्राशन कराया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने महिला कल्याण विभाग मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत कोरोना काल में अभिभावकों की मृत्यु के बाद अनाथ हुए बच्चों के भरण पोषण एवं शिक्षा के लिए डेमो चेक, कन्या सुमंगला योजना का स्वीकृति पत्र, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की अन्नप्राशन के तहत आहार की शुरुआत करने, गंभीर अतिकुपोषित बच्चों का प्रबंधन के लिए पोषण पोटली, पोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ी वर्करों को स्मार्ट फोन वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पंचायती राज विभाग के तहत दो युवाओं को पंचायत सहायक का नियुक्ति पत्र, ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन के निर्माण के लिए डेमो चेक, सामुदायिक शौचालय के निर्माण के लिए डेमो चेक, स्वास्थ्य विभाग की आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड, ग्राम्य विकास विभाग की प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत ग्रह प्रवेश के लिए आवास की चाभी, मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत ग्रह प्रवेश के लिए आवास की चाभी, डूडा विभाग की प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत ग्रह प्रवेश के लिए आवास की चाभी दी।
इसके अलावा, एनआरएलएम विभाग राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह को मोमबत्ती बनाने का कार्य करने के लिए डेमो चेक, कृषि विभाग फार्म मशीनरी बैंक सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन के तहत यंत्रों की चाभी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थी को स्वीकृति पत्र, श्रम विभाग की कन्या विवाह योजना के तहत स्वीकृति पत्र, उद्योग विभाग की ओडीओपी योजना के तहत डेमो चेक, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत टूलकिट मत्स्य विभाग की प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना वृहद के तहत डेमो चेक का वितरण किया।

ये थे लाभार्थी
रामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्यम अग्रवाल, सादिया नूर, देवकी, ऋतिका, आरती गुप्ता, कुमारी रितीका, कपिल कुमार, ब्रजेश कुमार, अली स्वयं सहायता समूह, विपिन कुमार, खलील, गोविंद, भूरी, पूजा सिंह, कृषक महिला उपभोक्ता सहकारी समिति लिमिटेड, टीकाराम, वीर सिंह, रमेश अग्रवाल, मोहम्मद अकरम, रघुवीर सिंह को योजनाओं का लाभ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed