फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   chargesheet on salam

सीओ दफ्तर में लटकी सलाम के खिलाफ दो मामलों की चार्जशीट

Fri, 29 Apr 2016 12:42 AM IST
ब्यूराे/अमर उजााल, रामपुर
ब्यूराे/अमर उजााल, रामपुर Updated Fri, 29 Apr 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाफिज अब्दुल सलाम के खिलाफ दर्ज मुकदमों की चार्जशीट गुुरुवार को भी कोर्ट में दाखिल नहीं हो सकी। विवेचक ने चार्जशीट दाखिल करने का दावा किया था, जबकि गुरुवार को दोपहर बाद सीओ सिटी ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करने की हरी झंडी दी। कहा जा रहा है कि शुक्रवार को चार्जशीट कोर्ट में दाखिल होगी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाफिज अब्दुल सलाम पर जिला पंचायत चुनाव के दौरान दो मुकदमे दर्ज हुए थे। पहला मुकदमा अक्तूबर 2015 में दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


उन पर पुलिस ने मतदाता सूचियों में गड़बड़ी के खिलाफ कलेक्ट्रेट में बिना अनुमति के धरना देने का आरोप लगाया था। मुकदमे में अब्दुल सलाम के साथ ही मुस्तफा हुसैन, मुरशद अली, अरशद पाशा, मोहम्मद एजाज, हाजी अब्दुल मजीद, बब्बू, जकी प्रधान समेत 250 लोगों को नामजद हुए थे। दूसरा मामला जनवरी 2016 का है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी सीपी सिंह  ने दर्ज कराया था। इसमें अब्दुल सलाम पर आरोप लगा था कि उन्होंने सात जनवरी को अपने समर्थकों के संग कार्यालय में लगे शीशे को तोड़ दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों मामलों की तफ्तीश पूरी कर ली है। दोनों मुकदमों की चार्जशीट बुधवार को कोर्ट में दाखिल करने का दावा हुआ था, लेकिन यह चार्जशीट गुरुवार को सीओ दफ्तर में ही थी। गुरुवार को सीओ सिटी आले हसन ने दोनों चार्जशीट का अध्ययन कर इसको कोर्ट में दाखिल करने की हरी झंडी दे दी। सीओ सिटी आले हसन ने बताया कि इन दोनों मुकदमों की चार्जशीट उन्हें मिल गई है, जिसको कोर्ट में दाखिल करने के आदेश जारी कर दिए हैं। शुक्रवार को चार्जशीट कोर्ट में दाखिल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed