फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   charge sheet against 110 persons in rampur dispute

एनआरसी/सीएए के विरोध में हुए बवाल में 110 के खिलाफ चार्जशीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
charge sheet against 110 persons in rampur dispute
रामपुर। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण (एआरसी) के विरोध में रामपुर में 21 दिसंबर को हुए बवाल के मामले में दर्ज दो मुकदमों में कोतवाली और गंज थाने की पुलिस ने 110 लोगों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। कोतवाली में दर्ज मुकदमे में 52 लोगों के खिलाफ और गंज थाने में दर्ज मुकदमे में 58 लोगों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। अन्य आरोपियों के खिलाफ अभी विवेचना जारी है।
विज्ञापन

21 दिसंबर 2019 को रामपुर में एनआरसी और सीएए के विरोध में जलसे का आयोजन किया गया था। प्रशासन ने जलसे पर रोक लगा दी थी। इसके बाद भी बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे। इस दौरान हाथीखाना चौराहे पर बवाल हो गया था। उग्र भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया था, सरकारी वाहनों को आग लगा दी गई थी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले चलाने पड़े थे। इस बवाल में एक युवक की मौत हो गई थी और कई पुलिस वाले घायल हो गए थे। बवाल को लेकर पुलिस ने कोतवाली और गंज थाने में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए थे जिसमें 250 नामजद सहित हजारों अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। कई आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जिसमें कुछ जमानत पर बाहर भी आ चुके हैं।
विज्ञापन

थाना कोतवाली, रामपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0-655/2019 धारा 147, 148 ,149, 307, 302, 353, 186,143,332,333,188,435,336,427,325, 395,412 भादवि और 3/4 लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम और 7 सीएलए एक्ट में विवेचना के उपरांत साक्ष्य और सत्यता के आधार पर गठित एसआईटी द्वारा पूर्व में 23 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र प्रेषित किया गया था जबकि अब अन्य 52 आरोपियों के विरुद्ध धारा 147, 148, 149, 143, 353, 186, 188, 332, 333, 336, 435,427,325 भादवि और 3/4 लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम और धारा 7 सीएलए एक्ट के अंतर्गत चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित किया गया है। इसी तरह से थाना गंज में पंजीकृत मुकदमा संख्या- 832/2019 धारा 147, 148, 149, 307, 353,143, 186,188,336,436,427 भादवि और 3/4 लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम और 7 सीएलए एक्ट में विवेचना के उपरांत साक्ष्य और सत्यता के आधार पर गठित एसआईटी द्वारा पूर्व में 29 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र प्रेषित किया गया था। अब अन्य 58 आरोपियों के विरुद्ध धारा 147,148,149,143,353,186, 188,336,436,427 भादवि और 3/4 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम और धारा 7 सीएलए एक्ट के अंतर्गत आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed