{"_id":"60d629fb8ebc3e32bb7884a8","slug":"charas-smuggalar-arrested-rampur-news-mbd3935376170","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में दो चरस तस्कर गिरफ्तार, दो किलोग्राम चरस एवं एक तमंचा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में दो चरस तस्कर गिरफ्तार, दो किलोग्राम चरस एवं एक तमंचा बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वार (रामपुर)। पुलिस और चरस तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने तस्करों की कार का पीछा कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से दो किलोग्राम चरस, एक तमंचा व कारतूस एवं एक चाकू बरामद हुआ। बाद में पुलिस आरोपियों को पकड़कर थाने ले आई। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से कोर्ट के आदेश पर आरोपियों को जेल भेज दिया है।
घटना बृहस्पतिवार रात दस बजे की है। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उत्तराखंड दिशा की ओर से कुछ तस्कर एक सेंट्रो कार में ग्राम नूरपुर से निकल कर आ रहे हैं और वे उत्तराखंड से नशीला पदार्थ लाकर उत्तर प्रदेश में बेचते हैं। उनके पास अवैध हथियार भी हैं। सूचना मिलते ही कोतवाल आरएस बघेल ने पुलिस बल के साथ स्वार-केलाखेड़ा मार्ग स्थित ग्राम पुसवाड़ा के मुख्य गुरुद्वारे के पास घेराबंदी कर ली। थोड़ी देर बाद ग्राम नूरपुर की ओर से एक कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रोकने का इशारा किया, तो कार चला रहे युवक ने कार तेजी से दौड़ा दी। पुलिस ने कार का पीछा किया, जिसके बाद कार में बैठे एक अन्य व्यक्ति ने पुलिस कर्मियों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस कर्मियों ने खुद को बचाते हुए जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक गोली तो कार के टायर पर लगी, जिससे कार का टायर बर्स्ट हो गया। वहीं, एक गोली कार की बॉडी पर लगी। इस दौरान कार थोड़ी दूर जाकर रुक गई। कार में बैठे दोनों लोग कार का दरवाजा खोलकर भागने लगे। इस पर पुलिस ने उनका पीछा किया, जिन्हें कुछ दूर जाकर पकड़ लिया। उनकी तलाशी ली गई तो एक युवक के पास से एक 315 बोर का तमंचा व एक कारतूस, एक चाकू बरामद हुआ। साथ ही कार से दो किलोग्राम चरस व एक फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुई। दोनों से थाने लाकर पूछताछ की गई, जहां उन्होंने बताया कि वे उत्तराखंड से चरस लाकर उत्तर प्रदेश में बेचते हैं। पुलिस ने जनता के लोगों को धोखा देने के लिए कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी है। कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में उत्तराखंड के जनपद ऊधमसिंह नगर के थाना गदरपुर क्षेत्र के ग्राम झगड़पुरी निवासी निजाम पुत्र मोहम्मद इस्लाम व रामपुर के कोतवाली थानाक्षेत्र के मोहल्ला घेर मर्दान खां निवासी समद पुत्र राजा हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 420, 468, 471, 3/25, 4/25, 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
00
आरोपी उत्तराखंड से नशीले पदार्थ लाकर यूपी में बेचते थे। मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की घेराबंदी की गई, तो उन्होंने अपनी कार तेजी से भगाना शुरू कर दी। कुछ दूर पीछा किया, तो कार में बैठे एक व्यक्ति ने पुलिस पर फायर कर दिया। बचाव करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे कार का टायर बर्स्ट हो गया और एक गोली कार बॉडी में लगी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
- धर्म सिंह मार्छल, पुलिस क्षेत्राधिकारी, स्वार, रामपुर