{"_id":"5ee6746a8ebc3e42b5429c63","slug":"chalan-of-450-vehicals-rampur-news-mbd352504876","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में पुलिस ने 450 वाहनों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में पुलिस ने 450 वाहनों के काटे चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर।पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जिले भर में तीन दिन चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने 450 वाहनों के चालान काटे। इस दौरान 12 बाइक को सीज करने के अलावा करीब 50 लोगों पर बिना मास्क लगाकर घूमने के मामले में पांच हजार का जुर्माना लगाया।
पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम को उच्च अधिकारियों से बिना हेलमेट लगाकर बाइक चलाने और बिना मास्क लगाकर सड़कों पर घूमने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।इसके बाद 12 जून से रविवार शाम तक पुलिस ने अभियान चलाया।इस दौरान जिले भर में बिना हेलमेट के घूमने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करते हुए 450 वाहनों का चालान करने के साथ ही 12 बाइकों सीज कर दिया। इस मौके पर पुलिस ने करीब 50 हजार का समन शुल्क भी वसूला गया। वहीं दूसरी ओर बिना मास्क के घूमने वाले लोगों पर भी पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 50 लोगों का चालान काटकर उनसे से पांच हजार रुपये का समन शुल्क वसूला गया। इस दौरान बाइक सवार लोगों में हड़कंप मचा रहा। टीएसआई सुमित कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर तीन दिन के लिए वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान बिना हेलमेट और बिना मास्क वालों के लिए चलता रहेगा।