फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   chalan of 11 vehicals

प्रदूषण रहित वाहन के संबंध में कागज न दिखाने पर 11 वाहनों का किया चालान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
chalan of 11 vehicals
रामपुर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को एआरटीओ ने प्रदूूषण जांच केंद्रों पर चेकिंग की। उपकरणों और रजिस्टरों की जांच की गई। इस दौरान प्रदूषण रहित वाहन होने के संबंध में आवश्यक कागजात न होने पर 11 वाहनों के चालान कर दिए गए।
विज्ञापन

शनिवार को एआरटीओ सुरेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ चेकिंग पर निकले थे। इस दौरान उन्होंने प्रदूषण जांच केंद्र पर चेकिंग की। इसके अतिरिक्त रोडवेज, अजीतपुर चौराहे पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इसमें दो पहिया, चार पहिया वाहनों के चालकों को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के महत्व के विषय में समझाया गया। इसके अलावा तेज गति ,रॉंग साइड, ड्राइविंग, हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग करने संबंधित नियमों के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान यात्रीकर अधिकारी अनीता वर्मा ने सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस मौके पर रोडवेज प्रबंधक कपिल वार्ष्णेय और टीएसआई सुमित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed