फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   chain snaches from women

इंटीरियर डेकोरेटर की पत्नी के गले से उड़ाई चेन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
chain snaches from women
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में जौहर रोड पर इवनिंग वॉक पर निकले इंटीरियर डेकोरेटर की पत्नी के गले से बाइक सवार उचक्के ने चेन उड़ा ली। चेन स्नेचिंग की वारदात को पुलिस चौबीस घंटे तक दबाती रहीं, लेकिन जब मामला डीजीपी तक पहुंचा तो उसके बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

चेन स्नेचिंग की यह वारदात सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के जौहर रोड निवासी नितिन अरोड़ा इंटीरियर डेकोरेटर का कारोबार करते हैं। गुरुवार की रात में वह अपनी पत्नी सुरभि अरोड़ा के साथ टहलने के लिए निकले थे। स्टार चौराहा स्थित ग्रीनवुड स्कूल के पास बाइक सवार एक युवक ने सुरभि के गले से सोने की चेन छीन ली। जब तक यह दंपति चीखता पुकारता तब तक चेन स्नेचर्स बाइक से ही फरार हो गया। रात में ही नितिन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को पूरी घटना बताई, लेकिन उस वक्त पुलिस ने मामले को दबा दिया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज न होने पर पूरे मामले की शिकायत सीधे डीजीपी दफ्तर से कर दी, जिसके बाद डीजीपी के हस्तक्षेप के बाद एडीजी कानून व्यवस्था ने अफसरों को लाइन पर ले लिया। जिसके बाद हड़कंप मच गया। बाद में सिविल लाइंस पुलिस ने नितिन की तहरीर के आधार पर बाइक सवार चेन स्नेचर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नितिन का कहना है कि इस प्रकरण में पुलिस की सुस्ती काफी दिखी। सिविल लाइंस थानाध्यक्ष लव सिरोही का कहना है कि घटना की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed