फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cellibration of makar sankranti

हवन और पूजन कर मनाया मकर संक्रांति का पर्व

Fri, 15 Jan 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Fri, 15 Jan 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
cellibration of makar sankranti
मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में श्री सनातन धर्म गौशाला सदन की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान हवन और पूजन के साथ बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। साथ ही कई संगठनों की ओर से खिचड़ी भोज का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन



कोसी मंदिर रोड स्थित गौशाला में कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एडीजे राम विलास और विशिष्ट अतिथि एडवोकेट श्याम लाल ने की। इसके बाद हवन का आयोजन किया गया। इसमें सर्व कल्याण की भावना से आहुतियां दी गईं। कार्यक्रम में आगे बच्चों ने डांस प्रस्तुत किया।
विज्ञापन



वहीं, फैंसी ड्रेस में सजे बच्चों ने सभी को आकर्षित किया। इस दौरान कपल गेम में सास-बहू, पति-पत्नी, भाई-बहन समेत अनेक रिश्तों को एकसाथ जोड़ने और मजबूत करने की कोशिश की गई। फैंसी ड्रेस में रुद्र पहले, गरिमा सक्सेना दूसरे और उचित कुमार तीसरे स्थान पर रहे, जबकि डांस में सुहानी और गरिमा संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहीं और यशस्वी दूसरे व निशा सैनी तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके साथ ही सभी भक्तों ने गौ पूजन व गौ सेवा कर पुण्य लाभ कमाया। इस दौरान गिरीराज सरन अग्रवाल, सुभाष नंदा, प्रमिल कुमार शर्मा, महेश जुनेजा, जुगेश अरोरा, धनंजय पाठक, सुनील गोयल (सोनी ताऊ), दिनेश चंद्र अग्रवाल, विरेंद्र गर्ग, पवन कुमार जैन, अरविंद कुमार, राजीव सिंहल, अनिल वशिष्ठ, ईश्वर सरन अग्रवाल, अनिल कुमार अग्रवाल, अनुज सक्सेना, विनोद, सतेंद्र भटनागर आदि रहे।


जिला गायत्री परिवार की ओर से शिव गायत्री मंदिर में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें विश्व कल्याण की भावना के साथ जिले भर के गायत्री परिवार सदस्यों ने आहुतियां दीं। इसके बाद सामूहिक खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।


इस दौरान आनंद शर्मा, रेखा गुप्ता, संजय गौतम, वीर सिंह, लीलाधर शर्मा, पूनम गुप्ता, रेखा मिश्रा, शैलेंद्र गुप्ता, ओमप्रकाश, सोहन लाल, देवेंद्र मिश्रा, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही अखिसल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा शौकत अली रोड पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।



इसमें अनिल सक्सेना, धर्मकीर्ति सक्सेना, शशांक सक्सेना, अनिल किशोर सक्सेना, सुरेंद्र सक्सेना, वीरेंद्र सक्सेना, सीमा, मीरा, अर्चना, खुशबू, वंदना सक्सेना आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed