फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cbseterm-1exam

सीबीएसई: अंग्रेजी की परीक्षा में शामिल हुए 2386 परीक्षार्थी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
cbseterm-1exam
रामपुर। सीबीएसई की टर्म-1 की 12वीं की अंग्रेजी कोर विषय की परीक्षा में 24 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि, 2386 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीबीएसई की टर्म- 1 की इंटर अंग्रेजी कोर विषय की मुख्य परीक्षा शुरु हुई। परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के हाथों को सैनिटाइज किया गया। परीक्षार्थियों को मास्क लगाए बगैर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षा शुरु होने से पहले सभी परीक्षा कक्षों को सैनिटाइज किया गया था। परीक्षा में कुल 2410 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 2386 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 24 परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने हुए सामाजिक दूरी के मानक के अनुसार बैठाया गया था। सीबीएसई के डिस्ट्रिक्ट कार्डिनेटर एनके तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करने हुए नहीं पकड़ा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed