{"_id":"c15b8eb1fb7d06659a27d9c8d3ea7eef","slug":"cbse-national-hocky-event-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाकी में डीएमए और व्हाइट हाल का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाकी में डीएमए और व्हाइट हाल का जलवा
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Thu, 03 Dec 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई नेशनल हाकी टूर्नामेंट में दूसरे दिन भी रामपुर की टीमें छाईं रहीं। दूसरे दिन डीएमए और व्हाइट हाल पब्लिक स्कूल की टीमों ने अपने मैच जीते। टूर्नामेंट शुक्रवार को भी मुकाबले होंगे। सीबीएसई नेशनल हाकी टूर्नामेंट इन दिनों कर्नाटक में चल रहा है। टूर्नामेंट में रामपुर से डीएमए व व्हाइट हाल पब्लिक स्कूल की टीम हिस्सा ले रही हैं।
गुरुवार को टूर्नामेंट का दूसरा दिन था। दूसरे दिन अंडर 19 बालक वर्ग में डीएमए रामपुर का मुकाबला जैन इंटरनेशनल स्कूल महाराष्ट्र से हुआ। इसमें डीएमए के लड़कों ने एक के बाद छह गोल दागे और मैच जीत लिया। महाराष्ट्र की टीम कोई गोल नहीं दाग सकी।
अंडर-14 बालिका वर्ग में डीएमए का मुकाबला भारतीय विद्या भवन महाराष्ट्र से हुआ। इसमें डीएमए ने यह मुकाबला एक गोल से जीत लिया। डीएमए की ओर से मिहिका सक्सेना ने एक गोल दागा। यहां पर स्कूल की ओर से डीएमए के हाकी कोच विनीता त्यागी, सौरभ, इमरान उरह रहमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
रामपुर की व्हाइट हाल पब्लिक स्कूल की टीम के मुकाबले हुए। व्हाइट हाल स्कूल का मुकाबला स्कूल आफ स्कालर अकोला महाराष्ट्र के बीच हुआ। इसमें व्हाइट हाल पब्लिक स्कूल ने यह मैच दो गोल से जीत लिया। व्हाइट हाल पब्लिक स्कूल की ओर से गुरशीन कौर और सरोज ने एक-एक गोल दागे।
इस तरह टूर्नामेंट के दूसरे दिन दो मुकाबलों में रामपुर के छात्र हावी रहे। स्कूल के कोच अजीत सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट में रामपुर के खिलाड़ियों का जलवा कायम है। स्कूल के बच्चे काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।