{"_id":"02fa28fcb209cdef80dcedf1d621f262","slug":"cbse-hocky-event-in-whitehall-public-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाइट हाल को मिली सीबीएसई ईस्ट जोन हाकी की मेजबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हाइट हाल को मिली सीबीएसई ईस्ट जोन हाकी की मेजबानी
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sun, 25 Oct 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई ईस्ट जोन हाकी टूर्नामेंट 2015 के आयोजन की जिम्मेदारी रामपुर व्हाइट हाल पब्लिक स्कूल को मिली है। टूर्नामेंट का 28 अक्तूबर से दो नवंबर तक चलेगा। इस टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित अन्य कई राज्यों की अंडर 14 और अंडर 19 की गर्ल्स और ब्वायज की लगभग 50 टीमें हिस्सा लेंगी।
रविवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में स्कूल की वाइस प्रिंसिपल डा. बसंत गुप्ता ने बताया कि टूर्नामेंट के उद्घाटन पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। भारतीय हाकी टीम के पूर्व कप्तान जफर इकबाल और सीबीएसई के संयुक्त सचिव खेल पुष्कर वोहरा मौजूद रहेंगे।
टूर्नामेंट के रेफरी नावेद जिया, अमर सिंह नेगी, संजीव ध्यानचंद, रंजीत राज और विपुल होंगे। सीबीएसई के पर्यवेक्षक के रूप में वीएस जग्गी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के मैच व्हाइटहाल पब्लिक स्कूल के मैदान और शहीदे आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। ठहरने के लिए व्हाइ टहाल हाकी टाउन बनाया गया है।
विज्ञापन
टूर्नामेंट के समापन के मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्रालय के सचिव सिराज हुसैन, राशिदा हुसैन व भारतीय महिला हाकी टीम की पूर्व कप्तान प्रीतम सिवाच मौजूद रहेंगी। इस मौके पर टूर्नामेंट के डायरेक्टर इमरान खान, आयोजक अजीत सिंह, रोबीना सलमान, गजाला मसूद, हरमिंदर कौर, बज्मी जेहरा, मंजेश उज्जैनवाला, सत्यपाल भाटिया, प्रदीप रहे।