फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   CBSE: 3691 candidates appeared in 10th English exam

सीबीएसई: 10 वीं अंग्रेजी की परीक्षा में शामिल हुए 3691 परीक्षार्थी

Sat, 15 Feb 2025 11:22 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 15 Feb 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
CBSE: 3691 candidates appeared in 10th English exam
रामपुर में सीबीएससी की परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आतीं छात्राएं। संवाद - फोटो : संवाद
रामपुर। सीबीएसई परीक्षा के पहले दिन 10वीं की परीक्षा में 3691 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि, 22 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 12वीं के 49 परीक्षार्थियों ने एंटरप्रेन्योरशिप (उद्यमिता) की परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान सीबीएसई की गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया गया।परीक्षा सीसीटीवी और वॉयस रिकाॅर्डर की निगरानी में हुई।
विज्ञापन

शनिवार को जिलेभर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर सीबीएसई की परीक्षाएं प्रारंभ हुईं। पहले दिन सभी 13 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल अंग्रेजी भाषा और साहित्य व अंग्रेजी कम्यूनिकेटिव और इंटर उद्यमिता विषय की परीक्षा हुई। हाईस्कूल अंग्रेजी भाषा और साहित्य की परीक्षा में 3639 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 3691 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि, 21 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

अंग्रेजी कम्यूनिकेटिव की परीक्षा में 74 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 73 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि, एक परीक्षार्थी ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्र दयावती मोदी अकादमी में 12वीं के 49 परीक्षार्थियों ने एंटरप्रेन्योरशिप (उद्यमिता) की परीक्षा दी। 12वीं की परीक्षा में कोई भी परीक्षार्थी गैरहाजिर नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

……………..

परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर ही परीक्षार्थियों की ली गई सघन तलाशी
परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर ही परीक्षार्थियों की सघन तलाशी लेकर उन्हें अंदर प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश करने के बाद परीक्षार्थियों को सुबह 10:15 बजे प्रश्नपत्र दे दिया गया। 15 मिनट की रीडिंग के बाद 10:30 बजे परीक्षा प्रारंभ हुई। तीन घंटे के बाद परीक्षा दोपहर 1:30 बजे समाप्त हुई।
………….
सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई परीक्षा
पहले दिन की परीक्षा सीसीटीवी कैमरों और वायस कैमरों की निगरानी में हुई। परीक्षा केंद्र केे मुख्य द्वार से लेकर प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। सभी केंद्राें पर पेपर के बंडलोंं को खोलते समय वीडियोग्राफी कराई गई। वीडियाे क्लिप काे केंद्र व्यवस्थापकों को दो माह तक सुरक्षित रखनी होगी।

..............
शनिवार को पहले दिन सभी 13 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा गया। -एनके तिवारी, सिटी कॉर्डिनेटर सीबीएसई, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed