{"_id":"5b0d9e524f1c1ba76e8b53b8","slug":"cbse-10th-result-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावियों पर अंक बरसे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावियों पर अंक बरसे
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Wed, 30 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई 10 वीं का परिणाम घोषित होने के बाद सेंट मेरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रामपुर की छात्राएं खुशी इजहार करतीं हुईं। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीबीएसई दसवीं के परीक्षाफल में इस बार बिलासपुर के आरएएन स्कूल का दबदबा रहा। जिले के मेधावी विद्यार्थियों की सूची में 19 इस विद्यालय के हैं। एक वक्त था सीबीएसई के परीक्षा परिणाम में सिर्फ रामपुर के ही स्कूलों का दबदबा रहता था, लेकिन बीते कुछ वर्षों में न सिर्फ शिक्षा पद्धति में बदलाव हुआ है, बल्कि शैक्षिक परिवेश में भी बड़े परिवर्तन हुए हैं।
ऐसे स्कूल जो तहसील अंचल से जुड़े हैं, वहां के बच्चे भी उच्चतम शिखर पर पहुंचने लगे हैं। रामपुर की ही बात की जाए तो बिलासपुर का आरएएन पब्लिक स्कूल इस मायने में काफी आगे निकल गया। इस बार सीबीएसई हाईस्कूल का जो परीक्षा परिणाम आया, उसने सभी को चौका दिया। इस बार मेधावी विद्यार्थियों की सूची में सर्वाधिक बच्चे आरएएन स्कूल के ही हैं।
विज्ञापन
दूसरे स्थान पर रामपुर का सेंट मेरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल है, जिसकी चार छात्राओं ने मेधा सूची में अपना स्थान बनाया है। जबकि दयावती मोदी अकादमी के तीन और सेंटपॉल्स के दो बच्चों ने जिले के मेधावी बच्चों की सूची में अपना स्थान बनाया। व्हाइट हॉल पब्लिक स्कूल की एक छात्रा ही इस सूची में शामिल हो सकी है।
विज्ञापन