{"_id":"57af739a4f1c1b352dee49c3","slug":"caught-fire-inmobil-tower","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल कंपनी के टावर में भड़की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल कंपनी के टावर में भड़की आग
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Sun, 14 Aug 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
मोरी गेट मोहल्ले में मोबाइल टावर से उठतीं लपटें।
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र के मोरी गेट मोहल्ले में लगे एक कंपनी के मोबाइल टावर में आग लगने से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर फायर बिग्रेड मौके पहुंची।
काफी देर में आग पर काबू पाया गया। गुस्साए मोहल्ले के लोगों ने प्रदर्शन करके टावर को मोहल्ले से हटवाने की मांग की। मोरी गेट के पास एक मजार के निकट खाली प्लाट में एक मोबाइल कंपनी का टावर लगा है। शनिवार को दोपहर के समय अचनाक टावर में आग लग गई। आग की लपटें उठती देखकर मोहल्ले के लोग घबरा गए।
विज्ञापन
मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। दमकल की गड़िया वहां पर पहुंच गईं। शहर कोतवाल धर्मेद्र यादव का कहना है कि टावर में आग लग गई। उस पर को बुझा दिया गया है।
विज्ञापन