{"_id":"5bedc184bdec2269602c5f9a","slug":"caught-fire-in-van-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती वैन में आग लगने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती वैन में आग लगने से हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
केमरी में रोड पर जलती मारुती वैन को देखते राहगीर। - अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केमरी थाना क्षेत्र में चलती मारुति वैन में अचानक आग लग गई। जिससे एक राहगीर घायल हो गया। गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे एक मारुति वैन रामपुर की ओर जा रही थी। केमरी-रामपुर रोड पर ग्राम सिमरिया के पास अचानक वैन में आग लग गई। आग लगते ही रोड पर हड़कंप मच गया। इस दौरान रोड से गुजर रहे साइकिल सवार सतनाम सिंह लोहे का टुकड़ा लगने से घायल हो गए।
वैन में सवार सभी लोग भाग गए। सूचना पर केमरी पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने जलती वैन की आग को लोगों की मदद से किसी तरह बुझाया। पुलिस ने वैन स्वामी और चालक के बारे में जानकारी करने का प्रयास किया, मगर कोई जानकारी नहीं हो सकी।
वैन में आग लगने से रोड पर यातायात करीब आधा घंटा बंद रहा। बाद में पुलिस ने यातायात को संचालित कराया। थाना प्रभारी जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि वैन में गैस की किट लगी हुई थी। जिसकी वजह से आग लग गई थी। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।