फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   caught fire in shop

कोतवाली थाना क्षेत्र में रेडीमेड की दुकान में लगी आग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
caught fire in shop
रामपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित एक रेडीमेड दुकान में आग लग जाने के बाद हड़कंप मच गया। लोग मौके पर एकत्र हो गए। बाद में फायर ब्रिगेड ने आकर आग पर काबू पाया। काफी समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

शहर निवासी सलमान की कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित टीपू सुल्तान मार्केट में रेडीमेड की दुकान है। गुरुवार रात को अचानक से दुकान में आग लग जाने के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए थे। जहां आग को बुझाना शुरुकर दिया था। इस बीच आग लगने की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। बाद में इस मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड भी मौके पर आ गई। लेकिन आग ने जब तक भयंकर रुप ले लिया था। पास में स्थित दो दुकानों की दीवारे भी गर्म हो जाने के कारण उन दुकानो सके भी धुुंआ निकलने लगा था। फायर ब्रिगेड ने काफी समय के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया।लेकिन जब आग लगने की वजह से लाखों रुपयों का नुकसान हो गया था। आग लगने की जानकारी मिलने के बाद सलमान के पड़ोसी दुकान मालिक भी आ गए थे। उन्होने भी अपनी दुकानो को खोला,तो धुंआ भरा हुआ था। किसी तरह से दोनों ने अपनी दुुकानों का सामान को वहां से हटाया। इस दौरान आधी रात से ज्यादा समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed