फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   caught fire in readymade cloth shop

कोतवाली थाना क्षेत्र में रेडीमेड की दुकान में लगी आग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
caught fire in readymade cloth shop
रामपुर शहर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात को रेडीमेड कपड़े की दुकान में आग लग गई। दुकान में आग लगी देखकर मौके पर भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर फायर बिग्रेड भी मौके पर पहुंच गई और बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

शहर के बाजार नसरुल्ला खां काजी की गली में जावेद अली खां पुत्र आबिद अली खां की रेडीमेड कपड़े की दुकान है। दुकान में काफी का माल भरा था। शुक्रवार को हर रोज की तरह वह दुकान बंद कर घर चले गए, लेकिन किसी समय शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। बिजली के तारों से उठी चिंगारी ने कपड़े को अपनी चपेट में ले लिया और आग सुलग गई। दुकान से जब लपटें उठीं तो किसी की नजर पड़ गई। इसके बाद शोर मचाया गया। रात में ही हंगामा और अफरातफरी का माहौल बन गया। आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। दुकान स्वामी को घटना की जानकारी दी गई, जिस पर वह भी आ गया। आग पर काबू पाने की कवायद शुरू की गई, लेकिन दुकान के पास तक कोई नहीं जा सका। दुकान बंद थी और शटर में ताले लगे थे।
विज्ञापन

इस पर फायर बिगेड को सूचना दी गई। फायर आफीसर रिजवान खां दमकल के साथ मौके पर पहुंचे। दुकान के ताले काटे गए और शटर को तोड़ा गया, जिसके बाद अंदर पानी डाला गया। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed