फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   caught fire in plywood factory

प्लाईवुड फैक्टरी में शार्ट सर्किट से लगी आग, मचा हड़कंप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
caught fire in plywood factory
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित एक प्लाईवुड फैक्टरी में बुधवार दोपहर शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर दमकल विभाग के कर्मी वाहन के साथ मौके पर पहुंच गए। करीब दो घंटे की मशक्कत और चार दमकल वाहनों ने आग पर काबू पाया। आग से करीब दस लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गणपति प्लाईवुड के नाम से एक फैक्टरी है। जिसमें लकड़ी से प्लाई का उत्पादन किया जाता था। बुधवार दोपहर को शार्ट सर्किट की वजह से फैक्टरी में आग लग गई। देखते ही देखते फैक्टरी में रखी प्लाई में आग तेजी से फैलने लगी। चंद मिनट में ही आग ने भयावह रूप ले लिया। आग की एक मंजिल ऊंची लपटें उठने लगीं। धुंआ देख फैक्टरी में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी फैक्टरी प्रबंधन और दमकल विभाग को दी गई। सूचना पर दमकल विभाग कर्मी मौके पर पहुंच गए। दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने करीब दो घंटे के बाद आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल की चार गाड़ी मौके पर भेजी गईं थी और आग पर काबू पाया गया। आग लगने की इस घटना की विभागीय जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि फैक्टरी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed