{"_id":"5a95adc74f1c1b75718b488d","slug":"caught-fire-in-holika-bagrowa-of-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगरौवा में पहले ही होलिका जलाने से ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगरौवा में पहले ही होलिका जलाने से ग्रामीणों में आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
गांव गद्दी खेड़ा में असामाजिक तत्वों की ओर से समय से पहले जलाई गई होलिका के बाद मौके पर भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अजीमनगर थाना क्षेत्र के बगरौवा गांव के मझरा गद्दीखेड़ा गांव में सोमवार की रात में कुछ लोगों ने होलिका दहन कर दिया,जिससे लोगों में आक्रोश है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई तो पुलिस ने मौका मुआयना किया गया।
अजीमनगर थाना क्षेत्र के गद्दीखेड़ा गांव में जहां मंगलवार को निर्माणधीन धर्मस्थल को गिरा दिया गया, वहीं दूसरी ओर सोमवार की रात में कुछ लोगों ने चौराहे पर रखी होलिका को जला दिया गया। इसकी जानकारी रात में ही होने के बाद लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया साथ ही होली जलाने वाले शरारती तत्वों की भी तलाश शुरू कर दी है। बताया जाता है कि गांव में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। इसी वजह से आग लगा दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। होलिका जलाने को लेकर लोगों में जबर्दस्त आक्रोश है।
विज्ञापन