{"_id":"62338b86e8bf8863856b3ff4","slug":"caught-fire-in-holi-rampur-news-mbd42190276","type":"story","status":"publish","title_hn":"होलिका दहन कर किया पूजन, रंगों में डूबे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होलिका दहन कर किया पूजन, रंगों में डूबे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। शुभ मुहूर्त में होलिका दहन होने के बाद शहर होली की मस्ती के रंग में रंग गया। लोगों ने विधिवत होलिका का पूजन कर दहन किया और इसके बाद एक दूूसरे के गले मिलकर और अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
गुरुवार को सुबह से ही होली की मस्ती के रंग में शहर रंग गया था। कई दिन से घरों में लोगों ने होली पर्व की तैयारियां कर ली थीं। महिलाओं ने घरों में गुझिया, दही भल्ले, नमकीन आदि बना लिए थे। तरह-तरह के पकवान भी इस मौके पर बनाए गए। शहर में होलिका स्थानों पर जाकर लोगों ने रंग-गुलाल, पकवान और गुझिया चढ़ाकर विधि-विधान से पूजन किया। गोबर के बलगुरिया चढ़ाए और प्रसाद लगाकर सुख समृद्धि की कामना की। गुरुवार को देर रात शुभ मुहुर्त में वैदिक मंत्रों के बीच शहर में जगह-जगह होलिका दहन हुआ। होलिका दहन होने के बाद लोगों ने खूब अबीर- गुलाल उड़ाया। होलिका दहन स्थलों पर होलियारे डीजे पर बज रहे होली गीतों पर जमकर थिरके। युवाओं ने ढोल नगाढ़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया। एक दूसरे को रंग लगाकर पर्व की बधाईयां दी। होली की मौज मस्ती का यह दौर देर रात तक चलता रहा। इसके बाद लोगों ने यहां से अग्नि लेकर अपने - अपने घरों में जाकर होलिका दहन किया। शहर के पुराना गंज स्थित होली चौक, डायमंड रोड, राधा रोड, बीपी कालोनी, आदर्श कालोनी, ज्वाला नगर, राजद्वारा, मिस्टनगंज, सिविल लाइंस, माला रोड, अजीतपुर समेत शहर में करीब 150 स्थानों पर होलिका दहन हुआ। इस दौरान प्रत्येक होलिका स्थल पर पुलिस बल मौजूद रहा।