फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   caught fire in holi

होलिका दहन कर किया पूजन, रंगों में डूबे लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
caught fire in holi
रामपुर। शुभ मुहूर्त में होलिका दहन होने के बाद शहर होली की मस्ती के रंग में रंग गया। लोगों ने विधिवत होलिका का पूजन कर दहन किया और इसके बाद एक दूूसरे के गले मिलकर और अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह से ही होली की मस्ती के रंग में शहर रंग गया था। कई दिन से घरों में लोगों ने होली पर्व की तैयारियां कर ली थीं। महिलाओं ने घरों में गुझिया, दही भल्ले, नमकीन आदि बना लिए थे। तरह-तरह के पकवान भी इस मौके पर बनाए गए। शहर में होलिका स्थानों पर जाकर लोगों ने रंग-गुलाल, पकवान और गुझिया चढ़ाकर विधि-विधान से पूजन किया। गोबर के बलगुरिया चढ़ाए और प्रसाद लगाकर सुख समृद्धि की कामना की। गुरुवार को देर रात शुभ मुहुर्त में वैदिक मंत्रों के बीच शहर में जगह-जगह होलिका दहन हुआ। होलिका दहन होने के बाद लोगों ने खूब अबीर- गुलाल उड़ाया। होलिका दहन स्थलों पर होलियारे डीजे पर बज रहे होली गीतों पर जमकर थिरके। युवाओं ने ढोल नगाढ़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया। एक दूसरे को रंग लगाकर पर्व की बधाईयां दी। होली की मौज मस्ती का यह दौर देर रात तक चलता रहा। इसके बाद लोगों ने यहां से अग्नि लेकर अपने - अपने घरों में जाकर होलिका दहन किया। शहर के पुराना गंज स्थित होली चौक, डायमंड रोड, राधा रोड, बीपी कालोनी, आदर्श कालोनी, ज्वाला नगर, राजद्वारा, मिस्टनगंज, सिविल लाइंस, माला रोड, अजीतपुर समेत शहर में करीब 150 स्थानों पर होलिका दहन हुआ। इस दौरान प्रत्येक होलिका स्थल पर पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed