{"_id":"625b0a89176d1a2aec7b7de1","slug":"caught-fire-in-crop-of-wheat-rampur-news-mbd4249749121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की चिंगारी से गेहूं की 10 एकड़ फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की चिंगारी से गेहूं की 10 एकड़ फसल जलकर राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में बिजली के तारों में हुई स्पार्किंग की वजह से दो किसानों के गेहूं के खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड मौके पर आ गई। तमाम मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन, तब तक करीब 10 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। इससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
नगर के मोहल्ला टांडा हुरमतनगर निवासी हाजी मोहम्मद यासीन और उनके भतीजे मोहम्मद शाहिद के खेत ग्राम सकटुआ में हैं। मोहम्मद शाहिद के अनुसार शनिवार की दोपहर करीब साढ़े 11 बजे खेत के समीप से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन तारों में स्पार्किंग होने लगी। इस दौरान बिजली की चिंगारी उनके गेहूं की फसल में गिर गई। इससे फसल में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगने की सूचना पाकर वह भी तमाम लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाना शुरू कर दिया। सूचना पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी पहुंच गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया कि आग की चपेट में आने से उनके दोनों खेतों के करीब 10 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है। उन्होंने करीब चार लाख से अधिक रुपये का नुकसान होने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि मामले की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है और राजस्व कर्मियों ने मामले की जांच शुरु कर दी है। इस मामले में तहसीलदार सुनील कुमार कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।