{"_id":"6ade5caef4a9f4069a0b4b82","slug":"case-registered-regarding-road-accident-rampur-news-c-282-1-smbd1025-183371-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सड़क हादसे में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सड़क हादसे में रिपोर्ट दर्ज
Mon, 26 Oct 2026 01:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। बरेली जिले के थाना विथरी चैनपुर क्षेत्र के मोहल्ला रामबेली निवासी संगम सिंह ने कोतवाली में सड़क हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी अर्टिगा कार को चालक गुलशन कुमार निवासी महरौता, थाना इज्जतनगर, जिला बरेली 23 अक्तूबर की रात रुद्रपुर की ओर लेकर जा रहा था। कार में दो सवारियां बैठी थीं, जिनमें मोहम्मद आसिफ निवासी बराखेड़ा, किच्छा, ऊधमसिंह नगर भी शामिल थे।
आरोप है कि रास्ते में सामने से आ रही फोर्ड इकोस्पोर्ट के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए गलत दिशा में आकर अर्टिगा कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और चालक गुलशन कुमार को गंभीर चोटें आईं। कार में बैठी सवारियों को भी चोटें आईं।सीओ पीपी सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना की जा रही है। संवाद