{"_id":"6ac40b2c5560285a3600214e","slug":"case-registered-against-driver-17-days-after-girls-death-in-accident-rampur-news-c-282-1-smbd1029-181807-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: हादसे में बच्ची की मौत में 17 दिन बाद चालक पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: हादसे में बच्ची की मौत में 17 दिन बाद चालक पर रिपोर्ट
Tue, 06 Oct 2026 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
स्वार। एक सड़क हादसे में तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई थी। इस मामले में 17 दिन बाद कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
18 सितंबर की रात मुरादाबाद रोड पर हडपुरा गांव के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई थी। हादसे में तीन वर्षीय बच्ची बुशरा की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी मां मुस्लिम जहां गंभीर रूप से घायल हो गईं। फरकान ने बताया कि गर्भवती पत्नी को प्रसव के लिए अस्पताल ले जाने हेतु डॉक्टर ने चालक रिजवान को कार से भेजा था। आरोप है कि चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद