फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cartridge issue

कारतूस कांड में हुई गवाही, अब 10 अगस्त को होगी सुनवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
cartridge issue
रामपुर। कारतूस कांड प्रकरण में शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान गवाहों ने बयान दिए और बहस हुई। मामले में अगली सुनवाई 10 अगस्त को होगी।
विज्ञापन

रामपुर में 10 अप्रैल 2010 को पुलिस ने सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ज्वाला नगर में रेलवे क्रासिंग के पास से एसटीएफ की टीम ने सीआरपीएफ के दो हवलदारों को गिरफ्तार कर कारतूस कांड का खुलासा किया था। इस मामले में गिरफ्त में आए दोनों हवलदारों की निशानदेही पर ही इलाहाबाद पीएसी से रिटायर्ड एक दरोगा, मुरादाबाद पीटीसी के एक आर्मर समेत बस्ती, गोंडा, बनारस समेत कई जिलों से पुलिस व पीएसी के आरमोरर को गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस ने इस मामले की तफ्तीश के बाद इस प्रकरण की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही है। ज्यादातर आरोपी इस वक्त जमानत पर चल रहे हैं। इस दौरान पीएसी के रिटायर्ड एक कर्मी की मौत भी हो चुकी है। इस प्रकरण में शुक्रवार को सुनवाई हुई।
विज्ञापन

सहायक शासकीय अधिवक्ता कुमार सौरभ ने बताया कि पिछली तारीख पर कोर्ट ने हेड कांस्टेबल मिथलेश कुमार झा को गवाही के लिए तलब किया था। शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान गवाह कोर्ट पहुंचे और बयान दिए। सहायक शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि मामले में बहस की प्रक्रिया चल रही है और इस मामले में अब अगली तारीख 10 अगस्त निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed