फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   car rider in accident

शहजादनगर में हाइवे पर कार और प्राइवेट एंबुलेंस की टक्कर, कार सवार व्यक्ति की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
car rider in accident
रामपुर। शहजादनगर थाना क्षेत्र में हाईवे पर गलत साइड आई कार की सामने से आ रही एक प्राइवेट एंबुलेंस की टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक वाहनों के अंदर फंस गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों लोगों को किसी तरह बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां कार में सवार व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को एक प्राइवेट एंबुलेंस बरेली से रामपुर की ओर जा रही थी। एंबुलेंस में केवल चालक था। इस बीच शहजादनगर थाना क्षेत्र के मगरमऊ पुल पर एक कार गलत साइड आ गई और एंबुलेंस से टकरा गई। हादसे के बाद कार और प्राइवेट एंबुलेंस में सवार व्यक्ति वाहन के अंदर ही फंस गए। इस बीच चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंचे राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से वाहनों के अंदर फंसे दोनों लोगों बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कार में सवार व्यक्ति की मौत हो गई है। शहजादनगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मलिक ने बताया कि कार में सवार व्यक्ति की मौत हो गई है। कार और एंबुलेंस में मोबाइल मिले है। मोबाइल बंद है। खुलने पर शिनाख्त कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed