फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   car of baratis collided with electric pole and tree six killed five injured in moradabad

मुरादाबाद में दर्दनाक हादसा: बरातियों की कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे व पेड़ से टकराई, सात की मौत, चार घायल

Sat, 07 May 2022 03:10 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 07 May 2022 03:10 AM IST
सार

हादसा शुक्रवार दोपहर करीब पौने दो बजे अजीमनगर थाना क्षेत्र में लालपुर से खौद मार्ग पर हुआ। डिलारी से 10 बराती और एक चालक के साथ कार में सवार होकर काशीपुर आंगा जा रहे थे। इस दौरान कार अनियंत्रित हो गई और एक बिजली के खंभे से टकरा गई, इसके बाद भी कार रूकी नहीं और एक पेड़ से टकरा गई। 
 

विज्ञापन
car of baratis collided with electric pole and tree six killed five injured in moradabad
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार दोपहर मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र के एक गांव से बरात में शामिल होने जा रहे बरातियों की कार अजीमनगर थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पहले बिजली के खंभे और फिर पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार सात लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर तीन घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


हादसा शुक्रवार दोपहर करीब पौने दो बजे अजीमनगर थाना क्षेत्र में लालपुर से खौद मार्ग पर हुआ। मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र के रहटा माफी गांव निवासी विशाल की शादी रामपुर के काशीपुर आंगा गांव निवासी सोनम के साथ तय हुई थी। जिसमें शुक्रवार दोपहर डिलारी से 10 बराती और एक चालक के साथ कार में सवार होकर काशीपुर आंगा जा रहे थे। इस दौरान अजीमनगर थाना क्षेत्र में दोपहर करीब पौने दो बजे कार अनियंत्रित हो गई और एक बिजली के खंभे से टकरा गई, इसके बाद भी कार रूकी नहीं और एक पेड़ से टकरा गई। 
विज्ञापन


हादसे में बिजली का खंभा और पेड़ दोनों टूट गए जबकि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार  विनीत (21) पुत्र बृजेश सक्सेना, राकेश (52) पुत्र कर्ण सिंह, कृष (17) पुत्र वीरेंद्र सिंह, विवेक चौहान (22) पुत्र सोपाल, सौरभ (25) पुत्र विक्रम और आकाश सक्सेना (24) पुत्र हरिओम की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हादसे में चालक बिट्टू, अनमोल, संजय, चिंटू और गुल्लू घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां पर तीन घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed