फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Car collides with pickup due to driver dozing off, young man dies

Rampur News: ड्राइवर को झपकी आने से पिकअप से टकराई कार, युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Car collides with pickup due to driver dozing off, young man dies
रामपुर। भोट थाना क्षेत्र के कुकड़ीखेड़ा गांव निवासी नूर अहमद (40) की सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार तड़के करीब पांच बजे दिल्ली एयरपोर्ट से लौटते समय हापुड़ जिले में हाईवे पर खड़ी पिकअप से कार टकराने से हादसा हुआ। घायलों को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम को नूर अहमद अपने फुफेरे भाई राहिद को दिल्ली एयरपोर्ट तक छोड़ने गए थे। उनके साथ उनके रिश्तेदार खौद निवासी जमशेद व आकानगर निवासी सलीम भी गए थे। कार को शहजादनगर थाना क्षेत्र के फैजुल्लानगर गांव निवासी शाहिद उर्फ शमशेर चला रहा था। देर रात अपने फुफेरे भाई को एयरपोर्ट पर छोड़कर वह कार से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब पांच बजे हापुड़ केराजा जी ढाबे के पास पहुंचते ही कार चालक को नींद की झपकी आने के कारण उनकी कार की हाईवे किनारे खड़ी पिकअप से टकरा गई। हादसे में कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ लग गई व थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने नूर अहमद को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गंभीर रूप से घायल अन्य लोगों को मेरठ रेफर कर दिया। नूर अहमद के एक बेटा और दो बेटी हैं। हादसे की खबर सुनकर पत्नी बेसुध हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed