फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   caged leopard

वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
caged leopard
मसवासी (रामपुर)। क्षेत्र में पिछले 46 दिन से तेंदुए की चहलकदमी से दहशत से ग्रामीणों को निजात मिल गई है। वन विभाग ने तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया है। विभागीय अधिकारी तेंदुए को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अपने साथ ले गए हैं। तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव आर्सल पार्सल में पूर्व प्रधान सतनाम सिंह के फार्म हाउस पर लगे सीसीटीवी कैमरे में 17 सितंबर को तेंदुए की चहलकदमी कैद हो गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने कई जगह जगह तेंदुए के पंजे के निशान देखे जाने का दावा किया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी थी। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाया था। इस बीच पांच अक्तूबर को दूसरी बार तेंदुआ दिखाई दिया। घर जा रहे एक ग्रामीण ने कार से तेंदुए की चहलकदमी को मोबाइल में कैद किया था, जिसके फोटो और वीडियो भी वायरल हो गए थे।
विज्ञापन

इसके बाद से ग्रामीणों में तेंदुए का डर बढ़ गया था और किसान तो खेत पर भी जाने से डर रहे थे। लंबे इंतजार के बाद मंगलवार तड़के तेंदुआ वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद दिखाई दिया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ तेंदुए को देखने के लिए जमा हो गई। तेंदुए के पकड़े जाने की जानकारी पर वन विभाग के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि तेंदुए को मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया जा रहा है, जिसके बाद उसे बिजनौर जनपद के संरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed