फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   caa protest

सीएए विरोध प्रदर्शन में कार्रवाई के नाम पर बेगुनाहों को परेशान कर रही पुलिस : नोमान खान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
caa protest
रामपुर। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नोमान खान ने कहा कि रामपुर में सीएए और एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन के दौरान जो रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उसमें पुलिस बेगुनाह लोगों को उठाकर जेल भेज रही है। युवा जिलाध्यक्ष ने इस संबंध में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को भी अवगत कराया है। नोमान खां ने बताया कि उन्होंने अवगत कराया है कि जिन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है, उनकी तस्वीर किसी फोटो और वीडियो में नहीं है। पुलिस जबरन उनको निशाना बनाकर सरकार और भाजपा को खुश करने में लगी है। रामपुर के गरीब लोगों को अब और परेशान नहीं करने दिया जाएगा। रामपुर में विपक्ष प्रशासन की कठपुतली बनकर रह गया है। रामपुर की जनता के लिए कोई आवाज उठाने को तैयार नहीं है, इसीलिए पार्टी हाईकमान को अवगत कराया गया है। जो बेगुनाह लोगों की आवाज को उठाता है प्रशासन उसको फर्जी मुकदमों में बंद कर देता है। आखिर रामपुर की जनता के साथ प्रशासन ऐसा क्यों कर रहा है। पुलिस प्रशासन निर्दोष लोगों को कब तक परेशान करती रहेगी। नोमान खां ने कहा जल्दी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल रामपुर पहुंचकर बेगुनाह निर्दोष लोगों के परिजनों से मिलेगा और उनकी आवाज को सड़क से सदन तक उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed