{"_id":"730df083a8cb6fb025688c60dcd00eba","slug":"byke-rally-in-rampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाओं को ग्रहण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाओं को ग्रहण
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sun, 25 Oct 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव को लेकर भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) ने बाइक रैली निकाल कर प्रचार-प्रसार किया। आदि धर्म समाज (आधस) ने भी जनसंपर्क कर महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाओं का प्रचार-प्रसार किया। वहीं, वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर आयोजित होने वाली शोभायात्रा को लेकर भगवान वाल्मीकि सेंट्रल कमेटी ने भी बैठक की।
भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज यूथ विंग ने वाल्मीकि प्रकट दिवस को लेकर बाइक रैली निकाली। रैली तोपखाना, मदरसा कोहना, पक्का बाग, मोहल्ला झंडा, मोहल्ला कुंडा होते हुए वाल्मीकि मंदिर पहुंची। इस दौरान यूथ विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष एकलव्य भीम ने कहा कि 26 अक्तूबर को एक प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
इसके साथ ही 27 अक्तूबर को शोभायात्रा और 28 अक्तूबर को दलित विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पवन अनार्य, राकेश, रामगोपाल, विवेक, शिवा, हिमांशु चौहान, मोनू, लव वीर, मनीष, अमित कुमार आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही आधस ने भी विभिन्न वाल्मीकि बस्तियों में जनसंपर्क किया।
विज्ञापन
इस दौरान अमर आदिवासी ने कहा कि समाज को महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाओं को ग्रहण करना चाहिए। उन्होंने समाज के लोगों से स्वार्थी परंपराओं को नकारने की अपील की। इसके साथ ही बताया कि आधस की ओर से एक नवंबर को योगामृत का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान नवीन राही, सरूज, जीवन सिंह, अरुण, राजेश, ललित, यशराज, नरेंद्र, पुष्पेंद्र, विशाल आदि मौजूद रहे। वहीं, राधा रोड स्थित वाल्मीकि मंदिर में भी महर्षि वाल्मीकि सेंट्रल कमेटी की बैठक हुई। इसमें कमेटी के संरक्षक हरीबाबू राज ने कहा कि 27 अक्तूबर को महर्षि वाल्मीकि के प्रकट उत्सव पर कमेटी की ओर से एक प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
इसके बाद 28 अक्तूबर को शोभायात्रा और 29 अक्तूबर को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान संजय समर्पित, सुरेश, जगमोहन, विजय रावत, अशोक, दिनेश, रंजीत, अशोक, प्रमोद राज, महेश टारजन, ओमकार आदि मौजूद रहे।