फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   byelection in rampur on 21 october

विधानसभा उपचुनाव का ऐलान, 21 अक्टूबर को डाले जाएंगे वोट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
byelection in rampur on 21 october
रामपुर। चुनाव आयोग ने विधानसभा उपचुनाव का एलान कर दिया है। इसके साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। वहीं, शहर विधानसभा क्षेत्र में 21 अक्तूबर को मतदान होगा, जबकि 24 अक्तूूबर को मतगणना होगी। करीब साढ़े तीन लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

शहर विधानसभा क्षेत्र से नौ बार विधायक रहे मोहम्मद आजम खां लोकसभा के लिए चुन लिए गए थे। वह रिकार्ड मतों से विजयी हुए थे। इसके बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया, इसके बाद से शहर विधानसभा सीट खाली हो गई थी। रिक्त सीटों को लेकर चुनाव आयोग ने उपचुनाव का एलान कर दिया। शनिवार को हुए इस एलान के मुताबिक 23 सितंबर को जिलाधिकारी की ओर से गजट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसके बाद नामांकन प्रक्रिया शुरु होगी, जो 30 सितंबर तक चलेगी। एक अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। तीन अक्तूबर को नाम वापसी होगी। 21 अक्तूूबर को मतदान होगा, जबकि 24 अक्तूबर को मतगणना होगी। 27 अक्तूबर को चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। इस चुनाव में करीब साढ़े तीन लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed