फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bussiness of 2 crores in holi

होली के रंग में रंगा बाजार, दो करोड़ के पार रहा कारोबार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
bussiness of 2 crores in holi
रामपुर। शहर से लेकर गांव तक होली के रंग में रंगे नजर आए। दो साल से कोरोना संक्रमण की मार झेल रहा बाजार भी होली के रंगों में जबरदस्त कारोबार से रंगीन हो गया। होली पर जिले में एक अनुमान के मुताबिक करीब दो करोड़ के पार कारोबार हुआ। जिसमें लोगों ने रंग-गुलाल और पिचकारी के साथ ही कपड़े, मिठाई, घर पर पकवान बनाने के लिए किराना स्टोर से खाद्य सामग्री आदि की खरीदारी की।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह से ही शहर से लेकर गांवों तक होली की धूम शुरू हो गई थी। शहर में सुबह से ही शहर होली के रंगों में रंगा नजर आया। सिविल लाइंस, गुरुद्वारा मार्ग, स्टेशन रोड, अजीतपुर, ज्वालानगर, शौकत अली मार्ग, जौहर अली मार्ग, बाजार नसरुल्ला खां, मिस्टनगंज, पुराना गंज, सर्राफा बाजार, राजद्वारा, राधा रोड, माला रोड पर रंग और पिचकारी की दुकानें सजी थीं। ग्राहकों की भीड़ सुबह से ही दुकानों पर लगी रही। लोगों ने होली खेलने के लिए विभिन्न तरह से मुखौटे खरीदे। बच्चों ने विभिन्न तरह की पिचकारी खरीदीं। कलर स्प्रे, फाग स्प्रे की भी खूब बिक्री हुई। आर्गेनिक गुुलाल लोगों की खास पसंद रहा। लोगों ने पंसारी की दुकानों ने टेसू के फूल भी खरीदे।
विज्ञापन

होली पर दही, खोया, पनीर और दूध की भी जमकर बिक्री हुई। शाम तक दुकानों पर दही, दूध, पनीर और खोया खत्म हो गया था। मिठाई की दुकानों पर गुझिया, मूूंग दाल के समोसे, खस्ता कचौड़ी समेत नमकीन और अन्य मिठाइयों की खूब बिक्री हुई। किराना की दुकानों पर घरों में पकवान बनाने के लिए मैदा, सूजी, रिफाइंड ऑयल, सरसों का तेल, दालें, बेसन और ड्राई फ्रूट के साथ रेडीमेड कचरी-पापड़ की जमकर खरीदारी की। फलों की भी खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शॉपिंग कांपलेक्स में अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा भीड़ दिखी। नए कपड़े, परफ्यूम, सोन पापड़ी के पैकेट सहित अन्य सामान खरीदने में लोगों ने अधिक दिलचस्पी दिखाई। माता-पिता के साथ आए बच्चों ने अपनी पसंद के कपड़े खरीदवाए । जिंस व कुर्ता पायजामे की बिक्री सबसे अधिक रही। इसके साथ सैंडल-जूते की भी जबरदस्त बिक्री हुई। महिलाओं और युवतियों ने जींस-टीशर्ट से लेकर साड़ी, सूट आदि की खरीदारी की।


गुरुवार को शहर में गन्ने और जौ की बालियों की भी खूब खरीदारी रही। ज्वालानगर, शौकत अली मार्ग, जौहर अली मार्ग, मिस्टनगंज, राजद्वारा, पुराना गंज समेत शहर में हर चौराहे पर गन्ने के फड़ लगाए गए थे। सुबह से ही गन्ना खरीदने को लोगों की भीड़ लग गई थी। 10 रुपये से लेकर 20 रुपये तक गन्ना बिका। गेहूं और जौ की बालियों की भी खासी बिक्री रही। गोबर की बरगुुलियां भी लोगों ने जमकर खरीदीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed