फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Buses will be available every 20 minutes for Delhi on Diwali

Rampur News: दीपावली पर दिल्ली के लिए हर 20 मिनट में मिलेंगी बसें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Buses will be available every 20 minutes for Delhi on Diwali
रामपुर। दीपावली और भाई दूज पर यात्रियों के सुगम सफर के लिए रोडवेज प्रशासन तैयारियों में जुटा है। यात्रियों को सफर करने में कोई परेशानी न हो, इसलिए दिल्ली के लिए हर 20 मिनट पर रोडवेज बस उपलब्ध रहेगी। साथ ही लोकल रूटों पर भी बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

त्योहारों पर यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी कर ली गई हैं। सभी रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया गया है। जिस रूट पर ज्यादा यात्री मिलेंगे, वहां उसी अनुसार बसें संचालित की जाएंगी। दिल्ली के लिए बस स्टैंड पर 20-20 मिनट के अंतराल में यात्रियों को बसें मिलेंगी। रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दीप चंद जैन ने बताया कि अभी डिपो के पास 60 बसें हैं। सभी बसें अच्छी हालत में हैं। दिल्ली और मुरादाबाद के रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। दीपावली से पहले डिपो को नई बसें मिलने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन

त्योहार पर मिलेगा प्रोत्साहन योजना का लाभ
हर बार की तरह इस बार भी दीपावली और भैया दूज के पर्व पर कार्य करने वाले चालक-परिचालकों को प्रोत्साहन योजना का लाभ मिलेगा। इसमें नियमित ड्यूटी करने पर वेतन से अलग प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके लिए शासन से पत्र आ चुका है। इस बार दीपावली 12 नवंबर को है। ऐसे में पांच नवंबर से चालक-परिचालकों की छुट्टियों पर रोक लगाई जाएगी। बिना सूचना दिए गैरहाजिर रहने पर चालक परिचालकों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed