{"_id":"62c9e0635828165a2d4ac35b","slug":"bus-driver-died-in-accident-milak-news-mbd43411223","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस चालक ने हाइवे पर खड़े खराब ट्रक में मारी टक्कर, रोडवेज बस चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस चालक ने हाइवे पर खड़े खराब ट्रक में मारी टक्कर, रोडवेज बस चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक(रामपुर)। देहरादून से बरेली जा रही एक रोडवेज बस चालक ने हाईवे पर खराब खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में रोडवेज बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल परिचालक को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, बताया गया है कि बस में दो यात्री सवार थे, वो दोनों सुरक्षित है।
शाहजहांपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के मीरानपुर निवासी सरताज(55) बरेली डिपो में रोडवेज में चालक के पद पर कार्य करते थे। उनके साथ रोडवेज बस पर बदायूं जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला जवाहरपुरी निवासी अंकित दिवाकर परिचालक थे। शनिवार को दोनों बस को बरेली से देहरादून तक बस लेकर जाते थे। शनिवार को दोनों रोडवेज बस को लेकर देहरादून से बरेली जा रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे के बाद रास्ते में धर्मपुरा बाईपास के पास एक ट्रक खराब होने के कारण हाईवे पर खड़ा हुआ था। इस दौरान रोडवेज चालक सरताज ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में रोडवेज चालक सरताज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, हादसे में अंकित दिवाकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल अंकित दिवाकर को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल परिचालक ने बताया कि रोडवेज बस में खराबी आ गई थी। जिस कारण रोडवेज बस बार-बार गर्म हो रही थी। रोडवेज बस में लगातार पानी डालकर बरेली लेकर जा रहे थे। रोडवेज बस के खराब होने के कारण उन्होंने बस में सवारियां नहीं बैठाई थी। बस में मात्र दो यात्री बैठे हुए थे। मिलक थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। इसके साथ ही हादसे की जानकारी चालक और परिचालकों के परिजनों को दी गई है।