{"_id":"089e9abbf87d62168252d2b643b6f480","slug":"bus-collide-with-truck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का कहरः खड़े ट्रक में टकराई बस, बीस लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे का कहरः खड़े ट्रक में टकराई बस, बीस लोग घायल
ब्यूूराे/रामपुर
Updated Thu, 17 Dec 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक में कोहरे के कारण हादसे होने शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में
विज्ञापन
मिलक-बिलासपुर रोड सिहारी गांव में पास बुधवार सुबह रूहेलख्ंाड डिपो की
रोडवेज बस खड़े ट्रक से टकरा गई। इससे बीस यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस दौरान लोगों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर आसपास के ग्रामीण पहुंच गए और
यात्रियों को किसी तरह बस से बाहर निकाला।
बाद में उन्हें अस्पताल भेजवाया गया। घायलों ने बताया कि चालक की लापरवाही के कारण घटना हुई है। पुलिस ने चालक और परिचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रूहेलखंड डिपो की एक रोडवेज बस सुबह करीब साढ़े सात बजे मिलक-बिलासपुर रोड से रोजमर्रा की तरह बुधवार को रुद्रपुर जा रही थी।
घने कोहरे के बीच तेज रफ्तार रोडवेज बस कोतवाली क्षेत्र के सिहारी गांव के पास पहुंची। यहां पर खड़े एक ट्रक में बस पीछे टकरा गई। हादसे में बस यात्रियों की सीटें उखड़ गई। साथ ही उनमें चीख-पुकार मच गई। चीख-पुकार पर ग्रामीण मदद को दौड़े और बस में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। बस में सभी यात्रियों के चोटें आईं हैं।
इसमें से बस सवार बीस यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान कुछ देर जाम लग गया। हादसे में घायल हुए लोगों को ग्रामीणों की मदद से नगर की सीएचसी भिजवाया और कुछ लोग निजी डाक्टर से इलाज के लिए चले गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को गंतव्य तक दूसरी बस से भिजवाया।
हादसे में हल्द्वानी के रितेश शर्मा, स्नेता शर्मा, अवंतिका शर्मा, सरोज, श्वेता शर्मा, यासीन, बरेली के प्रशांत, बदायूं तथा उझानी के जगदीश, वाचस्पति, सूरजपाल, मधु तिवारी, वागेश्रवर के बलवंत सिंह, मिलक के प्यारेलाल, बिलासपुर चड्डा मिल के प्रदीप, थाना शहजादनगर के रूपपुर निवासी सियाराम तथा मैनपुरी के बस परिचालक दीपक आदि घायल हैं।