फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Bulldozers ran on the house of Pradhan and his brother in Kemri.

Rampur News: केमरी में प्रधान और उसके भाई के घर पर चला बुलडोजर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers ran on the house of Pradhan and his brother in Kemri.
केमरी। ग्राम प्रधान और उसके भाई के अवैध कब्जों पर प्रशासन ने सोमवार शाम कार्रवाई की। एसडीएम की मौजूदगी में चली कार्रवाई में छह घंटे छह कमरों के मकान को जेसीबी से ढहा दिया गया। कोर्ट के आदेश पर एसडीएम की ओर से कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

एसडीएम अरुण कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान के पति अब्बास अली ने खलियान की 198 वर्गमीटर भूमि पर कब्जा कर चार कमरे बनाए थे। अब्बास अली के भाई शराफत अली ने 100 वर्ग मीटर पर कब्जा कर दो कमरे बनाए थे। 1990 में तहसील कोर्ट ने इस जमीन को खाली करने के आदेश दिए थे। इस आदेश के खिलाफ दोनों ने एसडीएम कोर्ट में अपील की थी। पिछले महीने एसडीएम कोर्ट ने तहसील के ध्वस्तीकरण आदेश को सही माना। इसके बाद कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम अरुण कुमार राजस्व विभाग की टीम व पुलिस बल के साथ ग्राम भटपुरा तारन पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में राजस्व विभाग की टीम ने एक बार फिर खलिहान व आबादी की जमीन की पैमाइश की। इस दौरान ग्राम प्रधान के पति व देवर के मकान अवैध रूप से खलिहान की भूमि पर बने पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अधिकारियों की मौजदूगी में मकानों पर बुलडोजर चलने लगा। इससे गांव में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते ग्राम प्रधान का मकान मलबे में तब्दील हो गया। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

एसडीएम अरुण कुमार ने बताया कि गाटा संख्या 461 खलिहान की भूमि के रूप में दर्ज थी। इसपर ग्राम प्रधान के पति और देवर ने अवैध रूप से कब्जा कर मकान बना लिए थे। कोर्ट के आदेश के बाद अवैध रूप से बनाए गए मकानों को ध्वस्त कराकर भूमि को कब्जामुक्त करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed