{"_id":"98e66457506fe09d9d2aa7a40b8b487c","slug":"bsp-activist-to-be-prepare-for-assembly-election-2017-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतभेद दूर कर विस चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता: नसीमुद्दीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतभेद दूर कर विस चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता: नसीमुद्दीन
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sat, 07 Nov 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा है कि जिला पंचायत चुनावों के दौरान रामपुर में पार्टी का प्रदर्शन कमजोर रहा है। मुरादाबाद मंडल के अन्य जिलों के मुकाबले रामपुर में काफी कम संख्या में पार्टी समर्थित प्रत्याशी जीते हैं। चुनावों के दौरान कहां कमी रह गई, इसको दूर किए जाने की आवश्यकता है।
उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वो आपसी मतभेद को दूर कर 2017 की विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट जाएं। पार्टी में गुटबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर पार्टी के सिद्धांत व नियमों के विपरीत चलने की छूट किसी को नहीं दी जाएगी।
सिद्दीकी रामपुर में शुक्रवार को एक होटल में बरेली व मुरादाबाद मंडल की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रामपुर को छोड़कर बरेली व मुरादाबाद में पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रहा है। रामपुर को छोड़कर हम अन्य जिलों मेें अपना जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान हर जिले के पदाधिकारियों ने जिला पंचायत के चुनावों के पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के समर्थन के संबंध मेें जानकारी दी। मीटिंग के दौरान रामपुर में जिला पंचायत का चुनाव लड़ने वाले पार्टी समर्थित कई प्रत्याशियों ने गुटबाजी व पदाधिकारियों द्वारा सहयोग नहीं किए जाने की शिकायत की। इन शिकायतों को सिद्दीकी ने गंभीरता से लिया।
उन्होंने कहा कि पार्टी इस तरह की कमियों को दूर करें। मिशन 2017 की तैयारी में प्रत्येक कार्यकर्ता जुट जाए। एक-एक सीट अहम है। इस मौके पर पूर्व मंत्री हाजी अकबर, अकीलुर्रहमान, पूर्व विधायक गिरीश चंद्र, ब्रह्मस्वरूप सागर, मनोज पराशर, चरन सिंह भारती, लोकमन सिंह, नरेंद्र सागर, राजेश सागर, विधायक यूसुफ अली, सुरेंद्र सिंह सागर रहे।