फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bsb cellibrate birthday of mayawati

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच काटा 60 पौंड का केक

Fri, 15 Jan 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Fri, 15 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
bsb cellibrate birthday of mayawati
बसपाइयों ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच 60 पौंड का केक काटा। पूर्व मुख्यमंत्री की लंबी उम्र की कमाना की। कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों से रूबरू कराया। आदर्श कालोनी के रामलीला मैदान में बसपा कार्यकर्ता जुटे। जन्मदिन की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रम से की गई।
विज्ञापन



केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की लंबी उम्र की कामना की। सपा और भाजपा पर निशाना साधा गया। चमरौवा विधायक अली यूसुफ अली ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार जनता को लूट रही है। अपराध और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है। नगर विकास मंत्री आजम खां ग्रामीण क्षेत्र की उपेक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन



भाजपा और सपा सांप्रदायिकता का जहर घोल रही है। नगर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी डा. तनवीर अहमद खां ने कहा कि सपा के शासन में जनता का उत्पीड़न किया जा रहा है। जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया जाता है। अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



जोनल कोआर्डिनेटर सुरेंद्र सिंह सागर, बरेली मंडल प्रभारी और डीसीबी के पूर्व चेयरमैन अमरीश पटेल, जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह रवि ने कहा कि केंद्र सरकार आरक्षण खत्म करना चाहती है। भाजपा और आरएसएस के लोग मंदिर मुद्दे को हवा देकर देश का माहौल खराब करना चाहते हैं। मायावती के मुख्यमंत्री बनने पर ही हर तबके का विकास होगा।



इस मौके पर बिलासपुर विधानसभा प्रभारी प्रदीप गंगवार, स्वार प्रभारी वकील अहमद, मिलक के राधेश्याम राही, अरशद अली, रामजीवन गौतम, हबीबुल रहमान, प्रमेपाल सैनी, प्रेमदास सागर, राजेश सैनी, रामऔतार कश्यप, बांके लाल सागर, सुरेंद्र कुमार कुक्कू, शिवरतन भारती, अनुराधा चौहान भी थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह रवि और संचालन मंडल कोआर्डिनेटर सरवन सिंह सागर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed