फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   brokage of hanuman statue

हनुमान मूर्ति को खंडित किया, लोगों में गुस्सा

Thu, 22 Oct 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Thu, 22 Oct 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
शाहबाद-बिलारी मार्ग पर स्थित रूपपुर तिराहे पर लगी प्रभु हनुमान की मूर्ति को शरारती तत्वों ने तोड़ दिया। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। घटना की जानकारी पाकर पुलिस भी सक्रिय हो गई। इस बीच लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के शाहबाद-बिलारी रोड पर स्थित रूपपुर गांव के तिराहे पर हनुमान जी की मूर्ति लगी हुई है। इसे मंगलवार की रात असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया। बुधवार की सुबह जब लोग इधर से गुजरे तो लोगों ने मूर्ति को टूटा देखा। इस पर वहां भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को किसी तरह शांत कराया।
विज्ञापन



 इस बीच लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की इसको लेकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शन करने वालों में भाकियू असली के जिलाध्यक्ष दरयाब सिंह, रामौतार, गंगा सहाय, मोहर सिंह, विजयपाल, राजेंद्र, बनवारी, मोहर सिंह, महेंद्र, डालचंद्र, रामगुलाम, विजय सिंह, धीरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहबाद कोतवाल रामपाल सिंह भाटी का कहना है कि शरारती तत्वों ने मूर्ति तोड़ी है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। किसी को माहौल बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उधर, ग्रामीणों का कहना मूर्ति खेत स्वामी ने तोड़ी है, जबकि खेत स्वामी का कहना है कि उस पर लगाए सभी आरोप निराधार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed